- Hindi News
- गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप
गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप
गैस से भरा टैंकर पलटा गंभीर हादसा टला
श्रीनगरमार्ग स्थित संयंत्र एचपीसीएल के बाहर सोमवार सुबह गैस से भरे सिलेंडर लेकर निकल रही एक ट्रक की केबिन में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस पर ड्राइवर ने ट्रक में उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली तो उसने एचपीसीएल प्लांट पर फोन कर दिया। यह घटना असल में हादसा नहीं बल्कि एचपीसीएल गेल द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास मॉक ड्रिल था। सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधक प्रदीप तंवर और सुरक्षा अधिकारी मयंक स्वामी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा अग्निशमन पावडर से आग को काबू में करने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। सुरक्षा अधिकारी स्वामी ने बिजली विभाग को फोन कर क्षेत्र की हाइटेंशन लाइनों को बंद करवा दिया और सदर थाना पुलिस को सूचित कर ट्रेफिक को प्लांट के दोनों तरफ ही रुकवा दिया ताकि कोई बड़ा हादसा नहीं हो। इस बीच गेल इंडिया की अग्निशमन गाड़ी के लिए फोन किया गया तो गेल अधिकारी एसके टिक्कू और सुरक्षा अधिकारी हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां अग्निशमन गाड़ी की सहायता से ट्रक की केबिन में लगी आग को काबू में किया। घटनास्थल पर राजकीय अस्पताल की चिकित्सा टीम, एचपीसीएल तेल डिपो सराधना की अग्निशमन गाड़ी भी पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम और आपदा प्रबंधन की कमियों की समीक्षा पुलिस उप अधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी, बीपीसीएल के एस. भट्टाचार्य, इंडियन ऑयल तबीजी के डी.पी. गोयल, सुनील यादव आदि ने की और सुधार के लिए सुझाव दिए।
बिजयनगर. खाई में गिरा गैस से भरा टैंकर।
नसीराबाद. ट्रक में लगी आग को सिलेंडरों से बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी।