- Hindi News
- आए दिन टूटते हैं घर बार, हम भूल गए हैं संयुक्त परिवार...
आए दिन टूटते हैं घर बार, हम भूल गए हैं संयुक्त परिवार...
ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता आज
मुख्यसंयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि महोत्सव के तहत मंगलवार को दोपहर 2. 30 बजे से बच्चों के लिए ड्राइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बाढ़पीड़ितों की सहायतार्थ स्टॉल लगाई
अग्रवालसमाज द्वारा आयोजित अग्रसेन मेले में वी एंड वी क्लासेस के बच्चों ने डायरेक्टर विनिशा जैन के साथ ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ गेम्स की विभिन्न स्टॉल लगाई। जिसमें दो सलाई से एक मिनट में नींबू निकालना डेढ़ मीटर की दूरी से पार्टनर के मुंह में पॉपकोर्न डालना, चिट पर नंबर निकालना, सर्किट में रिंग निकालना आदि गेम्स के साथ फुटबाल टावर में फुटबाल डालना सहित स्टॉल लगाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एकत्र किए गए 12 हजार 500 रुपए प्रधानमंत्री सहायता कोष में भेजे जाएंगे। विनिशा जैन ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को बधाई दी।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में सोमवार को आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद लोग।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में सोमवार को आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते अितथि।
भास्कर न्यूज| अजमेर
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव 2014 के चौथे दिन सोमवार को आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और वीर रस की बारिश में श्रोता भीगते रहे। सम्मेलन में वीर रस के कवि विनीत चौैहान की ओर से कश्मीर आपदा तथा पाकिस्तान पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं को खासा प्रभावित किया। अन्य कवियों ने भी हास्य तथा व्यंग्य की प्रस्तुतियां दी।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश गोटेवालों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन के आरंभ कवियों का स्वागत किया गया। वीर रस के कवि अलवर के विनीत चौैहान ने कश्मीर में आई आपदा पर आधारित कविता \\\"जिनके हाथों में पत्थर है, होठों ने गाई गाली है, उन लोगों की सेना ने जाकर जान बचाई है..., तथा कश्मीर मुद्दे पर कविता \\\"लगता है नादान पड़ोसी दोहराएगा पापों को, एक सब सिखलाया था, पहले भी इनके बापों को..., की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा। स्वागत भाषण में मुख्य संयोजक अशोक पंसारी ने \\\"दिलों से दिलों को जोड़ना होगा... की प्रस्तुति भी शब्दमाला के जरिए कवियों का स्वागत किया।
दिल्ली के महेंद्र अजनबी ने भूल जाने की आदत पर हास्य व्यंग्य तथा संस्कारों पर आधारित कविता \\\"हम भूल गए हैं आपस का प