पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड को वार्षिक शुल्क से 2.62 करोड़ मिले

बोर्ड को वार्षिक शुल्क से 2.62 करोड़ मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्राइवेट स्कूलों को दिखाई गई सख्ती इस बार काम आई। एक महीने में ही बोर्ड ने प्राइवेट स्कूलों से 2 करोड़ 62 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया। अब भी डिफाल्टर रहे 2 हजार 500 प्राइवेट स्कूलों को बोर्ड नोटिस जारी करेगा।

बोर्ड के एफए अमृत दवे के मुताबिक प्रदेश के कुल 14 हजार 500 प्राइवेट स्कूल बोर्ड से संबद्ध हैं। इनमें से 12 हजार स्कूलों ने एक महीने में ही बकाया वार्षिक शुल्क जमा करा दिया है। यह राशि 2 करोड़ 62 लाख रुपए बनी है। अब भी डिफाल्टर रहे स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे।

यदि फिर भी शुल्क जमा नहीं कराया गया तो बोर्ड संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों का आगामी बोर्ड परीक्षा का परिणाम रोकेगा। बोर्ड ने बैंक के माध्यम से और ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से यह शुल्क जमा किया है। यह राशि और बढ़ सकती है। बोर्ड मित्र कियोस्कों से भी शुल्क का ब्यौरा मांग रहा है।