पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों से जुड़ने के फायदे बताए

बैंकों से जुड़ने के फायदे बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| वित्तीयसमावेश के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र प्रवर्तक बैंक ऑफ बड़ौदा अजमेर द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों, संस्थानों में वित्तीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

इस संबंध में अशोक बोस सलाहकार परामर्श केंद्र ने बताया कि न्यू रायल चिल्डर्न एकेडमी, डिग्गी चौक, एवर ब्राइट सैकंडरी स्कूल सूर्य नगर, धोला भाटा, श्री गुरु-हरिकिशन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी जिसमें बैंक से जुड़ने के फायदे, खाता किस प्रकार खोला जाता है एवं लिए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी, जाली नोटों की पहचान एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों द्वारा शिक्षण ऋण योजना की जानकारी, जिससे कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें।

इसी संदर्भ में जन संस्थान प्राइवेट आईटीआई द्वारा आयोजित सेमिनार में सलाहकार परामर्श केंद्र ने विद्यार्थियों को प्रारंभिक बैंकिंग की जानकारी दी जिसमें जमा/लोन मुख्य थे। इसी प्रकार ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था अजमेर द्वारा आयोजित युवा परामर्श कार्यक्रम गांव जस्सा खेडा में भी युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात बैंकों से कैसे जुड़ा जाए अपना व्यवसाय बैंक से ऋण लेकर किस प्रकार प्रारंभ करें, की जानकारी भी दी गई।