मल्टी स्पेशियलिटी शिविर 28 को
अजमेर| श्रद्धेयसंत पुरसनाराम की प्रेरणा से रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो की ओर से 28 सितंबर को चौरसियावास रोड स्थित पुरसनाराम अस्पताल में मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के अध्यक्ष रोटे. अविनाश बुच ने बताया कि जांच सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक वरिष्ठ विशेषज्ञ डाॅ. एसके अरोड़ा, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. अचला आर्य, नेत्र विशेषज्ञ, डाॅ. डीएन मोतियानी जनरल फिजिशियन डाॅ. प्रीतम चांदवानी करेंगे। रोटे. दीपक केसवानी रोटे. भावेश सभनानी ने बताया कि रोगियों की जांच परामर्श के अलावा दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है।