उदित को बेस्ट फुटबॉल प्लेयर का खिताब
अजमेर| सेंटपॉल स्कूल के छात्र उदित वाइकर को राज्य स्तर पर बेस्ट फुटबॉल प्लेयर का खिताब मिला। वहीं हॉकी में जिला स्तर पर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। उदयपुर में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अजमेर टीम विजेता रही। सेंट पॉल स्कूल अजमेर के छात्र उदित बाइकर, हर्ष लांबा रितिक रेहलानिया का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उदित वाइकर को बेस्ट प्लेयर चुना गया। अंडर - 19 हॉकी में सेंट पॉल स्कूल ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के कैफ अली, अनिकेत, दानिश जितेंद्र चौधरी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल फादर सुसई माणिक्कम ने चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन किया।