अजमेर. सराधना में एचपीसीएल के पास दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एचपीसीएल डिपो गार्ड और केसरपुरा उप सरपंच की मौत हो गई।
थानाधिकारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि केसरपुरा उप सरपंच अर्जुनपुरा खालसा निवासी कैलाश सिंह राजपूत पुत्र गोपी सिंह रविवार रात 10.30 बजे अपने ड्राइवर को सराधना छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सराधना एचपीसीएल के पास सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई।
जिससे सामने से रही बाइक पर सवार एचपीसीएल डिपो गार्ड बनेवड़ा निवासी देवाराम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि केसरपुरा उपसरपंच राजपूत गंभीर घायल हो गया। एसएसआई कानसिंह नरूका मौके पर पहुंचे और उप सरपंच को उपचार के लिए अजमेर जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।