पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड कॉलेज में एनएसयूआई का हंगामा

बीएड कॉलेज में एनएसयूआई का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| ज्ञानविहार कॉलोनी के निकट स्थित एसएस राठौड़ बीएड कॉलेज में अध्ययनरत एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला गुरुवार को गर्मा गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष लोकेश कोठारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कोठारी ने बताया कि एसएस राठौड़ कॉलेज में अध्ययनरत एक गर्भवती महिला किसी कारण से देरी से कॉलेज पहुंची थी। प्रबंधक दीप सिंह शेखावत की पुत्री दिव्या शेखावत ने महिला को कॉलेज के बाहर रोक दिया आैर अभद्रता की। कॉलेज प्रबंधक दीपसिंह का कहना है कि गर्भवती महिला के साथ किसी तरह की कोई अभद्रता नहीं की गई। कॉलेज का समय 10 बजे का है, महिला 10.15 बजे कॉलेज पहुंची थी। इस वजह से उसे समय पर आने के लिए कहा गया था। फीस की अवैध वसूली का आरोप निराधार है। कॉलेज में निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है।