- Hindi News
- अजमेर में जड़ें जमा रहा एमडी नशे का कारोबार
अजमेर में जड़ें जमा रहा एमडी नशे का कारोबार
स्मैक,चरस, गांजा से भी जहरीला नशा एमडी का कारोबार शहर में जड़ें जमा चुका है। दरगाह इलाके में बुधवार को नशीले पदार्थ की पुड़िया बेचते पकड़े गए कासम ने चौकाने वाली जानकारी पुलिस को दी है। कासम ने बताया है कि शिक्षित और धन संम्पन्न परिवारों के ज्यादातर युवा इस नशे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं।
एक हजार रुपए प्रति ग्राम की कीमत से एमडी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। एमडी नशे के कारोबार के सूत्रधार मुंबई में है, अजमेर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करने वालों को मुंबई से एक किन्नर एमडी की खेप पहुंचाता है। दरगाह थाना पुलिस आरोपी कासम के बयान के आधार पर नशे के कारोबार के नेटवर्क को खंगाल रही है। थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार कासम से बरामद नशीले पदार्थ को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।
नामक युवक को पब्लिक ने रगें हाथो पकड दरगाह पुलिस के हवाले किया, ओर पकडा गया माल।