पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर महाना छठी पर मुंबई से आती है जहर की खेप

हर महाना छठी पर मुंबई से आती है जहर की खेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर महाना छठी पर मुंबई से आती है जहर की खेप

पुलिसके अनुसार आरोपी कासम ने बताया है कि एमडी नामक नशीले पदार्थ की खेप मुंबई से एक किन्नर हर महाना छठी के मौके पर अजमेर पहुंचाता है। एक ग्राम एमडी की कीमत करीब 3200 रुपए होती है। एमडी की कीमत स्मैक से कई गुना ज्यादा है। दरगाह और पुष्कर इलाके में एमडी नशे की लत के शिकार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। नशीला पदार्थ एमडी का सेवन करने वाले की नसों में सुन्नपन जाता है। एक ग्राम एमडी के सेवन का असर करीब आठ घंटे तक रहता है, इसके बाद नशेड़ी को तलब से बैचेनी होती है, मजबूरन उसे एमडी का सेवन करना पड़ता है। ज्यादातर लोग एनर्जी बढ़ाने और सेक्स पावर बढ़ाने के भ्रम में नशे की गिरफ्त में फंसे हैं।

मुंबईमें म्याऊ-म्याऊ : नशीलेपदार्थ एमडी को नशेड़ी और नशे के कारोबार से जुड़े लोग मुंबई में म्याऊ-म्याऊ के नाम से और अजमेर में माफिया दाऊद के नाम से जानते हैं। अजमेर में इसका प्रचलन करीब छह महीने से बढ़ा है। जिले में पहली बार दरगाह थाने में एमडी ड्रग्स का मामला दर्ज हुआ है।