पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास योजनाओं पर विचार विमर्श

विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राज्यस्तरीय उच्चअधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष परमेश चन्द्र गुरुवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ शहर में रेलवे और जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में रही परेशानियों पर चर्चा की। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर ने बताया कि अजमेर को स्मार्ट हेरिटेज सिटी बनाने तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए रेलवे के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है। यातायात समस्या के निस्तारण के लिए विभिन्न स्थानों पर ओवर अंडर ब्रिज तथा अन्य कार्य करवाए जाने हैं। डॉ. भटनागर ने अजमेर तहसील क्षेत्र में राजस्व रिकार्ड संधारण एवं संशोधन के क्रियान्वयन तथा अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की।