जेएलएन अस्पताल के तीन वार्ड लिए गोद
अजमेर| एनसीसी,एनएसएस एवं स्काउट गाइड जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के तीन वार्ड गोद लेंगे। ये संगठन अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्धारित की गई स्मार्ट कॉलोनी के कार्यों में भी सहयोग करेंगे। संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर ने गुरुवार को एनसीसी , एनएसएस स्काउट के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जेएलएन अस्पताल के तीन वार्ड इन तीन संगठनों को गोद दिए जाएंगे। इन संगठनों के स्वयं सेवक अस्पताल में गोद लिए गए वार्डों में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। इन तीनों संगठनों को अजमेर विकास प्राधिकरण की स्मार्ट कॉलोनी कोटड़ा एवं जेपी नगर में भी विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा गया है।