दो दिन से मशीन खराब
अजमेर| शहरके समीपस्थ तबीजी गांव में चार दिनों से लगाए जा रहे शिविर में दो दिन से आधार कार्ड की मशीन खराब है। गांव बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक भंवर लाल सोनी, रामेश्वर गेना, शंकर लाल गेना तथा चंदन सांगेला ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने भामाशाह कार्ड बनाने के लिए चार दिनों से शिविर आयोजित किया जा रहा है। दो दिन पहले मंगलवार को आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खराब हो गई।