अनिता भदेल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अजमेर| महिलाएवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने गुरुवार को पटेल मैदान में 15 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। भदेल ने पटेल मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर बड़ी संख्या में नागरिक पटेल मैदान आएंगे।