पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण

विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्रस्तावित एडीआर भवन के परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि करीब 25 पौधे रोपे गए। इसके अलावा जिले में विभिन्न स्थानों पर अब तक करीब पांच सौ पौधे रोपे गए हैं। पुरोहित के अनुसार पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा। न्यायालय परिसर स्थित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।