पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूसू छात्रसंघ चुनाव में अजमेर की शेखावत जीती

डूसू छात्रसंघ चुनाव में अजमेर की शेखावत जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीयूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसू) के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में सचिव पद पर राजस्थान की बेटी कनिका शेखावत चुनी गईं। शेखावत अजमेर की निवासी हैं। वे नगर परिषद के पूर्व सभापति भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत की सुपुत्री हैं। कनिका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार थीं। उन्होंने 18671 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 3022 वोटों से पराजित किया। कनिका की स्कूली शिक्षा मेयो काॅलेज से हुई। उन्होंने दिल्ली की मिरिण्डा हाउस काॅलेज से राजनीति विज्ञान आनर्स में स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में वे हंसराज कालेज में राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की छात्रा हैं। उनका कहना है कि वे दिल्ली के विद्यार्थियों विशेष रूप से छात्राओं की परेशानियों को खत्म करने का प्रयास करेंगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में चारों पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने शेखावत के विजयी होने पर बधाई देते हुए कहा कि कनिका ने राजस्थान और अजमेर का गौरव बढ़ाया है। उनकी जीत पर गांधी भवन चौराहा पर भाजयुमो और मित्र मंडल की ओर से आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर सुभाष खण्डेलवाल , गोपाल गोयल, अश्विनी चौहान, तरनदीप सिंह , महेंद्र भाटी, अमित यादव, सुचिर भारद्वाज, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, सुशील साहू, मृदुल भारद्वाज, गगन आत्रे, अमन आदि शामिल थे।

डूसू के चुनाव में विजय के बाद अजमेर की कनिका शेखावत।