पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया प्रदर्शनी 10 अक्टूबर से

सोनिया प्रदर्शनी 10 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. अजमेरमल्टीमीडिया कंपनी इंडियन मार्केट रिसर्च एंड एडवरटाइजिंग कंपनी की ओर से आजाद पार्क में 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक सोनिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में एक ही कैंपस में विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के ऐसे उत्पाद मिलेंगे जो अभी तक बाजार में नहीं आए हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और चटपटे स्वादिष्ट व्यंजन भी होंगे।

विशेषपथरी निदान शिविर 15 से 21 तक

अजमेर.अजयनगरस्थित संजीवनी होम्योपैथिक क्लीनिक पर डॉ. दीपक नाजकानी द्वारा 15 से 21 सितंबर तक सुबह 9 से 1 बजे तक प्रतिदिन विशेष पथरी निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मूत्र संबंधी रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, बच्चों का बिस्तर गीला करना, पेशाब में जलन, रुक रुक कर पेशाब आना, पेशाब में घात गिरना आदि का परामर्श दिया जाएगा।

आर्यभट्टकॉलेज से 14 का चयन

अजमेर.आर्यभट्टकॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में एचडीएफसी बैंक द्वारा14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इन्हें न्यूनतम 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। आर्यभट्ट कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं का पूर्व में भी कई कंपनियों में चयन हो चुका है।

मोटापाथायरॉइड राेग चिकित्सा 16 से

अजमेर.बजरंगगढ़चौराहा के पास स्थित मिराज मॉल टी-14 में मोटापा रोग सेवा केंद्र पर मंगलवार बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ओबेसिटी एक्सपर्ट डॉ. रुचि सोनी की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें शहरवासियों को थायराइड उनसे जनित रोगों का संपूर्ण समाधान संतुलित खानपान संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। रोगी अपना रजिस्ट्रेशन सोमवार मंगलवार को सुबह 9 से 1 बजे तक मिराज मॉल, टी-14 पर करा सकते हैं।