पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक भर्ती में सर्वोच्च स्थान पर चयन

शिक्षक भर्ती में सर्वोच्च स्थान पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. राजस्थानलोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा घोषित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (माध्यमिक शिक्षा) में अजमेर की दो छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान विषय में चित्रांश सिसोदिया राज्य स्तरीय वरीयता सूची में सातवें स्थान पर, जबकि अंग्रेजी विषय में रंजना अग्रवाल ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। ज्ञातव्य है कि दोनों छात्राएं खंगारोत एंड चौहान क्लासेज अजमेर की नियमित विद्यार्थी रही हैं। संस्थान के निदेशक ज्वाला प्रताप सिंह के अनुसार संस्थान से सभी विषयों में छात्र-छात्राओं ने प्रत्याशित सफलता प्राप्त की है।

चित्रांश सिसोदिया।

रंजना अग्रवाल।