पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोवर रेंजर ने दी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता

रोवर-रेंजर ने दी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. भगवंतयूनिवर्सिटी के रोवर रेंजर यूनिट द्वारा जम्मू-कश्मीर आपदा के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित राहतकोष के लिए 12111 रुपए की सहायता राशि एकत्रित कर एडीएम गजेंद्र सिंह राठौड़ को चेक भेंट किया। एडीएम राठौड़ ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास पर साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि भगवंत विवि में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, समाज सेवा आैर देशसेवा के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के साथ देशभक्ति की भावना का विकास होता है। रेंजर-रोवर यूनिट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्रित कर सच्ची देशभक्ति की मिसाल पेश की है। इस मौके पर स्काउट गाइड के सीआे विनोद कुमार, ग्रुप लीडर इंजीनियर धर्मेंद्र दुबे आैर अमित चौधरी ने विद्यार्थियों के इस जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि देश समाज हित की इस तरह की गतिविधियां चलती रहेंगी। पीके पांडेय, डॉ. केके उपाध्याय, डॉ. राजीव कुमार सिंह आैर आरएस उदावत ने इस कार्य के लिए सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।