कैडेट्स प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू
2राज नेवल यूनिट एनसीसी अजमेर के तत्वावधान में शनिवार से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए कायड़ विश्राम स्थली पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कमान अधिकारी रणधीर सिंह पूनिया ने बताया कि 20 से 29 सितंबर तक होने वाले दस दिवसीय शिविर में कुल 17 विद्यालयों 3 महाविद्यालयों के अलावा 60 कैडेट्स जयपुर उदयपुर आएंगे। शिविर में लगभग 450 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।