पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|भाजपा केप्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जयंती के अवसर पर भाजपा मंडलों मंडलों मोर्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि भाजपा आदर्श मंडल द्वारा शाम 4 बजे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन धोलाभाटा में कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविंद यादव जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा का उद्बोधन होगा। भाजपा बजरंग मण्डल द्वारा शाम 5 बजे शिव मंदिर रेंबुल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, विधायक वासुदेव देवनानी, महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत का उद्बोधन होगा। भाजपा आर्य मंडल द्वारा शाम 5 बजे सेंट मेडीडीटी स्कूल अजयनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिता भदेल, पूर्व सांसद रासासिंह रावत हरीश झामनानी का उद्बोधन होगा। भाजपा पृथ्वीराज मण्डल द्वारा शाम 6 बजे स्वर्णकार धर्मशाला ऋषि घाटी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वासुदेव देवनानी, शिवशंकर हेड़ा जिला महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत का उद्बोधन होगा। जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस अवसर पर भाजयुमो किसान मोर्चा द्वारा सुबह 11 बजे आर्यभट्ट कॉलेज पटेल मैदान के पास में रक्तदान शिविर, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दोपहर 3 बजे अस्पताल में फल वितरण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शाम 5 बजे कच्ची बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता तथा पौधरोपण, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा पौधरोपण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक बस्तियों में विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा।