घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा
अजमेर| घीमंडी, नया बाजार क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने एक कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कारों के शीशे तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को घी मंडी निवासी ट्रैवल व्यवसायी नवीन सोगानी की कार के पीछे का शीशा किसी ने मोटे पत्थर से तोड़ दिया। सोगानी ने कोतवाली थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों से कायस्थ मोहल्ले में भी दुपहिया वाहनों से पेट्रोल चोरी होने तथा सीटों को फाड़ने की घटनाएं हो रही है।