जिला आेपन कैरम चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
अजमेर| राधेस्पोर्ट्स फाउंडेशन की आेर से ख्वाजा मॉडल स्कूल में 2 से 6 अक्टूबर तक राधे मेमोरियल अजमेर जिला आेपन कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संदीप भार्गव ने बताया कि एकल आैर युगल प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार पर इंटरनेशनल नियमों के तहत खेली जाएगी। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नकद पुरस्कार राशि है। प्रविष्टि फार्म 25 सितंबर तक नेशनल स्पोर्ट्स, जीबीआई वैशाली नगर आैर जीवन बीमा निगम कार्यालय से कमल पुट्टी आैर एनएन अरोड़ा से प्राप्त किए जा सकते हैं। फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर को शाम 3 बजे तक रहेगी।
अजयसिंह होंगे डीएवी कॉलेज किक्रेट टीम के कप्तान
अजमेर| दयानंदमहाविद्यालययय द्वारा 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित एमडीएस यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय किक्रेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दयानंद महाविद्याल किक्रेट टीम की कप्तानी अजय सिंह को सौंपी गई। टीम मैनेजर अनिल महावर ने बताया कि फिरोज खान, शक्तिसिंह रावत, नरपतसिंह, शैलेंद्र, मोहित, सौरभ, रजत, अशोक, राकेश, मनोज, पुष्पेंद्र, अंकित, कैलाश, हेमंत आैर विजय मीणा को टीम में शामिल किया गया है।
आशाचौधरी जीसीए वॉलीबॉल टीम की कप्तान
अजमेर.सोफिया कॉलेज 25 सितंबर से 28वीं मदस विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (महिला) आयोजित होने जा रही है। जीसीए से वॉलीबॉल टीम की कप्तानी आशा चौधरी को सौंपी गई है। टीम मैनेजर डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि उपकप्तान दीक्षा गोयर के अलावा टीम में वृंदा प्रकाश, प्रियंका जांगिड़, पूनम व्यास, सोनू चौधरी, स्नेहलता राव, सिमरन चौधरी, रेनू व्यास, विमला, गुंजन आैर मनीषा भी शामिल होंगी। मुकेश चौधरी टीम कोच होंगे।