पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों के कांफ्रेंस हॉल और लाइब्रेरी का उदघाटन कल

वकीलों के कांफ्रेंस हॉल और लाइब्रेरी का उदघाटन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. जिलाबार एसोसिएशन के नवनिर्मित कांफ्रेंस हॉल और लाइब्रेरी का उदघाटन सोमवार 29 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे अजमेर के सांसद सांवरलाल जाट करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुष्कर विधायक सुरेश रावत होंगे। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी और सचिव धर्माराम चौधरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से कांफ्रेंस हॉल की कमी महसूस की जा रही थी। इसके देखते हुए कांफ्रेंस हॉल तैयार करवाया गया है, जिसमें एक समय में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा वकीलों की मीटिंग हो सकती है। इसके साथ ही नई लाइब्रेरी भी बनाई गई है। किताबों के साथ ही इंटरनेट पर विशेष साफ्टवेयर के जरिये विभिन्न हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की नजीरें उपलब्ध रहेंगी।