पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएएस परीक्षा 2012 में अब 3164 अभ्यर्थी ही देंगे साक्षात्कार!

आरएएस परीक्षा 2012 में अब 3164 अभ्यर्थी ही देंगे साक्षात्कार!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएएसपरीक्षा 2012 के साक्षात्कार जब भी होंगे, तब 3164 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार दे सकेंगे। कारण, साक्षात्कार के लिए चयनित एक अभ्यर्थी ने बीकानेर में आत्महत्या कर ली है। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को डर है कि हालात इसी तरह रहे तो कहीं संख्या और कम हो जाए। आयोग द्वारा ली गई आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम इस वर्ष 27 जनवरी को घोषित कर दिया गया था। आयोग ने साक्षात्कार के लिए बीकानेर की आभा सोनी समेत 3165 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित घोषित किया था। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी परिणाम आने के बाद से ही साक्षात्कार की तैयारियों में जुटे हैं।

शेष| पेज 6





लेकिनमामला कोर्ट में चले जाने और आयोग द्वारा सही पक्ष नहीं रखने से इन अभ्यर्थियों में हताशा बढ़ रही है। इसी का दुष्परिणाम पिछले दिनों आभा सोनी की आत्महत्या के रूप में सामने आया।

14जून 2012 को हुई थी परीक्षा

आरएएसमुख्य परीक्षा 2012 के लिए आयोग ने 6 फरवरी 2012 को प्रक्रिया शुरू की थी। 10 मार्च 2012 तक अभ्यर्थियों से आवेदन भरा लिए गए थे। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 3 लाख 87 हजार 900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2012 अप्रैल-मई 2012 में कराना प्रस्तावित किया था। लेकिन यह परीक्षा प्रस्तावित समय पर नहीं हो पाई। बाद में आयोग ने 14 जून 2012 को आरएएस प्री 2012 का आयोजन किया था।





23जून 2014 को साक्षात्कार पूरे हो जाते

आयोगने मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम 27 जनवरी 2014 को घोषित कर दिया था। 1211 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 3165 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। मार्च में शुरू होकर ये साक्षात्कार जून की 23 तारीख को पूरे हो जाते, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। इसके बाद नया कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं किया है।

तीन साल में भी पूरी नहीं हो पा रही प्रक्रिया