- Hindi News
- आयोग ने सोशल स्टडी की अनुशंसा अब तक नहीं भेजी
आयोग ने सोशल स्टडी की अनुशंसा अब तक नहीं भेजी
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा ली गई वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा 2013 के सोशल स्टडी विषय के अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा अब तक नहीं भेजी है। कोर्ट में मामला पहुंच जाने के कारण यह अनुशंसा नहीं की गई है। आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा 2013 के अन्य सभी विषयों के विस्तृत आवेदन पत्र सीधे शिक्षा निदेशालय बीकानेर को भेज कर आयोग ने नियुक्ति अनुशंसा कर दी है, लेकिन सोशल स्टडी के 706 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र अनुशंसा अभी तक नहीं भेजी है। आयोग सूत्रों के मुताबिक सोशल स्टडी के पर्चे के दौरान बीकानेर में नकल की शिकायत को लेकर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट की शरण में चले गए हैं। कोर्ट के आदेश पर ही आयोग ने इन फार्मों को रोक दिया है।