पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय आयुक्त भटनागर ने अफसरों को पढ़ाया पाठ

संभागीय आयुक्त भटनागर ने अफसरों को पढ़ाया पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीयआयुक्त एवं एडीए के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र भटनागर ने सोमवार को अजमेर में पदस्थापित संभागीय स्तर एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को अजमेर को हैरिटेज, स्मार्ट तथा क्लीन ग्रीन सिटी बनाने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बाेर्ड पर प्रत्येक विभाग, बैंक आदि शाखाओं की स्थिति, शहर का नक्शा बनाकर समझाया कि किस प्रकार विभाग अपने क्षेत्र के आसपास की गली मोहल्ले या वार्ड को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभा सकता है।

डॉ. भटनागर ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित कर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने उनके क्षेत्र अधीन आने वाले कार्यालय, स्कूल, अस्पताल बैंक शाखाओं आदि की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक विभिन्न विभाग, बैंक, अस्पताल, स्कूल, उचित मूल्यों की दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि की एक हजार से अधिक इकाइयां हैं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा घोषित स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त रमेश सोलंकी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिस क्षेत्र में उनकी स्कूल, कार्यालय, बैंक की शाखा, अस्पताल है, उस रास्तों पर कचरा पात्र रखवाएं।

स्वच्छता अभियान संबंधी बैठक