प्रश्न पत्रों का वितरण कल
अजमेर | अजमेरजिला समान परीक्षा योजना के तहत अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2014-15 के प्रश्न पत्रों के वितरण 10 दिसंबर को सुबह 10 से 3 बजे तक होगा। संयोजक एवं प्रधानाचार्य जिला समान परीक्षा अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय मोइनिया इस्लामिया उमावि में अजमेर क्षेत्र के विद्यालय कोड 1 से 56 तक के स्कूलों तथा पुष्कर, श्रीनगर, पीसांगन नसीराबाद के कोड संख्या 201 से 370 तक के स्कूलों को पेपर दिए जाएंगे। इसी प्रकार राजकीय उमावि पटेल ब्यावर में ब्यावर, बिजयनगर, जवाजा मसूदा क्षेत्र के विद्यालय कोड 401 से 564 तक को पेपर वितरण हाेगा। राजकीय शार्दूल उमावि किशनगढ़ में किशनगढ़, अरांई सिलोरा क्षेत्र के विद्यालय कोड 601 से 753 तक को पेपर दिए जाएंगे।