- Hindi News
- राशन की दुकानों पर भामाशाह कार्ड से मिलेगी सामग्री
राशन की दुकानों पर भामाशाह कार्ड से मिलेगी सामग्री
राशनकी दुकानों पर अब भामाशाह कार्ड से सामग्री मिलेगी। एटीएम कार्ड की तरह ही सामग्री लेने से पहले पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में कार्ड स्वैप करने के साथ ही उपभोक्ता की पूरी डिटेल सामने जाएगी।
इसके अलावा पीओएस मशीन में बायोमेट्रिक सिस्टम से परिवार के मुखिया का अंगूठा रखने से भी यह डिटेल सामने जाएगी कि उपभोक्ता किस योजना के लिए पात्र है। उसी के आधार पर सामग्री मिलेगी। इतना ही नहीं, सामग्री का बिल भी पहली बार उपभोक्ता को मिल सकेगा। राशन की दुकानों पर होने वाली सामग्री की ब्लैक पर भी इससे अंकुश लग सकेगा। अब तक उपभोक्ता अपने राशन कार्ड दूसरे उपभोक्ता को दे दिया करते थे और वह राशन कार्ड देकर ही सामग्री ले लेते थे। वास्तविक उपभोक्ता काे यह तक मालूम नहीं रह पाता था कि उसके राशनकार्ड पर क्या-क्या सामग्री ली गई है। कई बार राशन की दुकान वाले डीलर के पास भी काफी संख्या में राशन कार्ड पाए गए हैं। इसके पीछे यह वजह है कि सभी उपभोक्ता राशन कार्ड तो बना लेते हैं, लेकिन कई उपभोक्ता सामग्री लेते ही नहीं हैं। उनके स्थान पर पड़ोसी या फिर राशन डीलर ही राशन कार्ड अपने पास रखकर उसकी सामग्री उठाकर कार्ड में एंट्री कर देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं चल सकेगा। अब वास्तविक उपभोक्ता को ही राशन की दुकान पर जाना पड़ेगा। भामाशाह कार्ड की उपयोगिता को देखते हुए उपभोक्ता किसी भी सूरत में अपना कार्ड किसी अन्य उपभोक्ता को नहीं दे पाएगा। वहां पीओएस मशीन में बायोमेट्रिक सिस्टम से खुद उपभोक्ता को ही अंगूठा लगाना पड़ेगा या फिर कार्ड स्वैप करना पड़ेगा।
इनका कहना है
यह रहा चयन का आधार
राशन की दुकानों पर पीओएस मशीनें लगाई जा रही हैं। यह मशीनें दो तरह से जनरेट की जा सकेंगी। बायोमेट्रिक सिस्टम के अलावा भामाशाह कार्ड स्वैप कर उपभोक्ता की डिटेल ली जा सकेगी। इससे वास्तविक उपभोक्ता ही सामग्री लेने जा सकेगा और सामग्री का पूरा ब्यौरा पीओएस मशीन में होने से राशन की सामग्री ब्लैक करने की संभावना भी नहीं रह सकेगी। -मोहम्मदसादिक
प्रवर्तननिरीक्षक
सामग्री का बिल मिलने से संतुष्टि
राशनकी दुकानों पर अब तक डीलर सामग्री देकर पैसा ले लेता था, लेकिन वह किसी तरह का बिल नहीं देता था। लेकिन अब पीओएस मशीन से ली जाने वाली सामग्री का बिल भी मिलेगा। इससे उपभोक्ता को इस बात की संतुष्टि मिलेगी कि उसने जितनी राशि दी है उसक