पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी के खंडपीठ में नहीं जाने पर उठे सवाल

आरपीएससी के खंडपीठ में नहीं जाने पर उठे सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतावनी

राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 के संबंध में हाईकोर्ट की खंडपीठ में अब तक अपील नहीं दायर करने पर अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने आयोग प्रबंधन से इस मामले में कानूनी पक्ष सही रूप में रखने और शीघ्र साक्षात्कार कराने का आग्रह किया है। आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 में साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि आयोग के पास खंडपीठ का विकल्प होने के बावजूद अब तक अपील दायर नहीं की है। जबकि आयोग को सिंगल बेंच के निर्णय के विरुद्ध तुरंत ही खंडपीठ में पहुंच जाना चाहिए था। इन अभ्यर्थियों ने आयोग द्वारा गठित की गई नौ सदस्यीय कमेटी के समक्ष भी चयनित अभ्यर्थियों का पक्ष रखने की वकालत की है।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 में साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में गौरव सोनी, गोपाल चौधरी, भागचंद गुर्जर, सोहन सिंह, भूपेंद्र डूडी, कुशलेंद्र, प्रेमराज विश्नोई और लोकेंद्र चारण समेत करीब 20 अभ्यर्थी शामिल थे। ये अभ्यर्थी जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा समेत विभिन्न जिलों से आए थे। सचिव ठकराल ने एक माह में कमेटी गठित कर उसके समक्ष इस परीक्षा संबंधी पक्ष रखने का आश्वासन दिया है।

आयोग सचिव ने दिया आश्वासन

अब अभ्यर्थी भी जा सकते हैं कोर्ट में

अभ्यर्थियोंने आयोग प्रशासन से साफ कर दिया है कि आरपीएससी एकलपीठ के अनुचित निर्णय के विरुद्ध खंडपीठ में अपील में जाए, अन्यथा आरएएस साक्षात्कार प्रतिभागी संगठन अपने स्तर पर अपील कर सकता है।

प्रतिभागी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल को ज्ञापन सौंपा और बताया कि आरएएस परीक्षा 2012 की प्रक्रिया में हो रहे विलंब से अभ्यर्थियों में हताशा है। बीकानेर की आभा सोनी इसी हताशा के चलते आत्महत्या कर चुकी है। अन्य अभ्यर्थियों में भी रोष है।

अात्महत्या कर चुकी है एक अभ्यर्थी

आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 में साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी आयोग सचिव को ज्ञापन देने पहुंचे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि खंडपीठ में जाने के लिए आरपीएससी के पास पर्याप्त आधार हैं। राज्य में नया पैटर्न आरएएस 2013 परीक्षा से लागू हुआ है, जबकि आरएएस परीक्षा 2012 पु