पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष बच्चों ने जीती कई प्रतियोगिताएं

विशेष बच्चों ने जीती कई प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद। स्थानीयछावनी परिषद द्वारा संचालित डे केयर सेंटर के विशेष बच्चों में अजमेर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतियोगिताएं जीती और नगर का नाम रोशन किया। विशेष शिक्षक बनवारीलाल प्रजापत के अनुसार विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर में आयोजित धीमी चाल प्रतियोगिता में पृथ्वीसिंह लोधा ने प्रथम, 50 मीटर दौड़ में अरबाज खान ने प्रथम, डांस प्रतियोगिता में अरशद खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी सेंटर के बच्चों ने विभिन्न बच्चों ने भाग लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विकलांग सहायता समिति द्वारा आजाद पार्क में आयोजित शिविर में विशेष शिक्षकों बनवारीलाल प्रजापत, धर्मराज मीणा और रवि पथरिया 16 बच्चों के मेडिकल प्रमाण पत्र, रोडवेज यात्रा और रेल्वे यात्रा पास बनवाए।

8एनएसडी1.जेपीजी नसीराबाद। प्रतियोगिताआें में विजेता विशेष बच्चे सम्मानित होते हुए