पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहंदी एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राजकीय महाविद्यालयकी छात्रा परिषद एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ग्रीटिंग कार्ड एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रीटिंग कार्ड ‘नव वर्ष की शुभकामनाएं’ विषय पर बनाए गए। प्रतियोगिता में 39 छात्राओं भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में 47 छात्राओं ने भाग लिया। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में निर्णायक डाॅ. ममता गोयल, डाॅ. प्रकाश सिरवी, डाॅ. सुमन परिहार मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ. मंजुला मिश्रा, डाॅ. कल्पना शर्मा एवं डाॅ. अर्चना तिवारी थीं।

ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम फैमिदा बानो एवं रंजना चौधरी, द्वितीय मनीषा नागवाल मीनाक्षी, तृतीय पल्लवी शर्मा तथा सोनिया लालवानी रही। मेहंदी में विजय लक्ष्मी एवं खुशबू गोधा प्रथम, जशोदा शंकरवाल एवं रुचिका विश्वा द्वितीय, कंचन एवं रितु तृतीय रहीं। प्राचार्य डाॅ. दीपक राज मेहरोत्रा, उपाचार्य डाॅ. कल्पना गौड़, डाॅ. एसके देव ने परिणामों की घोषणा की। ग्रीटिंग कार्ड बनाइए प्रतियोगिता की प्रभारी डाॅ. रीना व्यास, मेंहदी प्रतियोगिता की प्रभारी डाॅ. प्रकाश सिरवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पत्र-वाचनप्रतियोगिता

जीसीएके वाणिज्य परिषद के तत्वावधान में ‘नदियों को जोड़ना एक सार्थक कदम है’ विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषद की संयोजिका डाॅ. राजकुमारी जैन ने बताया कि इसमें राजस्थान के संदर्भ में इसकी उपादेयता तथा उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशा पुरी, द्वितीय स्थान पर तरुण बुधवानी तृतीय स्थान पर राजकंवर राठौड़ रही। अध्यक्षता डाॅ. एसएम चौधरी ने की। संचालन डाॅ. अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया। डाॅ. एसके गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायकों की भूमिका डाॅ. मुक्ता द्विवेदी, डाॅ. एच.एस.कुमावत तथा हरभान सिंह ने निभाई।