- Hindi News
- आवासीय कॉलोनी में डिस्कॉम के स्टोर निर्माण का विरोध
आवासीय कॉलोनी में डिस्कॉम के स्टोर निर्माण का विरोध
मदार क्षेत्र में डिस्कॉम की केबल से अवरुद्ध मार्ग।
भास्कर न्यूज | अजमेर
मदारक्षेत्र की आवासीय एमडी कॉलोनी में अजमेर डिस्कॉम ने बगैर आमजन की परवाह किए नया बना सेंट्रल गोदाम बना दिया है। यह आम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। आम लोगों के आने-जाने वाले मार्ग पर डिस्कॉम के ट्रोले और सामान पड़े रहते हैं। कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
काॅलोनी वासियों ने बताया कि 1983 में यूआईटी ने मदार क्षेत्र में एमडी कॉलोनी को बसाया था। डिस्कॉम ने यहां राजस्थान प्रसारण निगम से जमीन लेकर नए गोदाम का निर्माण कर लिया है। यहां पहले ही सड़क संकरी है, यहां बड़े ट्रोले खड़े रहते हैं, डिस्कॉम का सामान पड़ा रहता है। जबकि 33 केवी एवं 220 केवी जीएसएस के बीच डिस्कॉम की खाली जमीन पड़ी है। इसके लिए कच्चे मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। कॉलोनी की संपर्क सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कॉलोनी के लोगों ने इस संबंध में ऊर्जा मंत्री, कलेक्टर, डिस्कॉम एमडी आदि को ज्ञापन देकर समस्या के बारे में अवगत करवाया है। ज्ञापन देने वालों में रामगोपाल गोयल, हनुमान सिंह शेखावत, सत्येंद्र कुमार सिंह, आकाश सक्सेना, पीएस पवन, एसके गर्ग समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
मार्गदर्शनमांगा जाएगा
^गोदामबन चुका है। क्षेत्रवासियों ने बाद में विरोध किया है। इस संबंध में आगे से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। यह जमीन प्रसारण निगम से ली गई थी, इसके बाद इस पर डिस्कॉम का गोदाम बनाया गया।\\\' -एमकेरावत, एसईसिविल, अजमेर डिस्कॉम