- Hindi News
- जेएलएन हॉस्पिटल में तैयार होगा 33 केवी का नया जीएसएस
जेएलएन हॉस्पिटल में तैयार होगा 33 केवी का नया जीएसएस
जेएलएनअस्पताल के टीबी अस्पताल, कार्डियोलॉजी तथा यूरोलॉजी विभाग में मरीजों के उपचार के लिए अजमेर डिस्कॉम एवं अस्पताल प्रबंधन निर्बाध बिजली व्यवस्था करने के लिए विचार कर रहा है। यदि जेएलएन अस्पताल डिस्कॉम को मुफ्त जमीन उपलब्ध करवा देगा तो डिस्कॉम की ओर से नया 33 केवी जीएसएस तैयार कर दिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई।
जेएलएन अस्पताल के टीबी अस्पताल, कार्डियोलॉजी तथा यूरोलॉजी विभाग में भर्ती गंभीर रोगियों के लिए लगे चिकित्सा उपकरणों बिजली से संचालित हैं। इन्हें चलाने के लिए निर्बाध बिजली की सप्लाई होनी चाहिए। मगर कई बार तकनीकी कारणों से यहां बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। अजमेर डिस्कॉम के एक्सईएन एचटीएम एनके भटनागर ने बताया कि यदि अस्पताल प्रबंधन डिस्कॉम को 600 वर्ग मीटर जमीन दे देता है, तो यहां 33 केवी जीएसएस बना दिया जाएगा। जीएसएस बनाने में करीब 4 करोड़ खर्च हो सकते हैं। यहां से 5 फीडर निकाले जा सकते हैं। अतिरिक्त अस्पताल अधीक्षक डाॅ. विक्रांत शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम को मुफ्त जमीन देने पर विचार किया जाएगा।
यह होगा फायदा