पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विषाक्त भोजन से 17 की तबीयत बिगड़ी

विषाक्त भोजन से 17 की तबीयत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिनायके निकट राममालिया गांव में रविवार देर रात विषाक्त भोजन से नौ बच्चों सहित 17 लोग अचानक बीमार हो गए। उन्हें टांटोटी भिनाय में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सोमवार को जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया। वहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राममालिया निवासी मोहनपुरी नयनापुरी के परिवार केे सदस्य दिन में खेत में काम करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने के बाद मक्की की रोटी मैथी की सब्जी बनाई, जिसे खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात 9 बजे परिवार के सदस्यों को उल्टी और चक्कर आने लगे। इसके बाद मोहनपुरी, नयनापुरी, नारायणपुरी, मुकेश, राजू, राधा, माया बीमार हो गए। इसके अलावा राजू के चार बच्चे अशोक 15 वर्ष, अभिषेक 10 वर्ष, सुलोचना 12 वर्ष, अनिता 8 वर्ष, मुकेश के पांच बच्चे कविता 7 वर्ष, कृष्णा 5 वर्ष, ममता 4 वर्ष, अंजना 3 वर्ष, आयुष डेढ़ वर्ष, बीमार हो गए। सभी सदस्यों के एक साथ बीमार होने से चिंतित परिजन उन्हें भिनाय टांटोटी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। भिनाय में डॉ. नौरतमल जैन ने मुकेश 32 वर्ष नारायण 58 वर्ष काे प्राथमिक उपचार कर सोमवार सुबह अजमेर रेफर किया। वहीं टांटोटी में डॉ. नाथूलाल प्रजापति डॉ.सुरेश वर्मा ने इलाज किया। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है।

अस्पताल में भर्ती मरीज।

^भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है। चिकित्सा अधिकारी मरीजों की हालत पर नजर रखे हुए हैं।\\\' डॉ.विक्रांत शर्मा, सहायकअस्पताल अधीक्षक जेएलएन