पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिलोक का ऑपरेशन सफल

त्रिलोक का ऑपरेशन सफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| गौतमनगर गुर्जरवास निवासी सुशीला के 16 वर्षीय पुत्र त्रिलोक का गुरुवार को मित्तल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में सफल ऑपरेशन हो गया है। उसके दिल में छेद था, जिसे ऑपरेशन के बाद बंद कर दिया गया है। उसकी हालत ठीक है, फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। त्रिलोक के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले दिनों सुशीला ने अपने बेटे के इलाज के लिए दैनिक भास्कर से संपर्क कर सहायता का आग्रह किया था। भास्कर के आग्रह पर अजमेर के अनेक लोग मदद के लिए आगे आए। उसके इलाज पर करीब 1.60 लाख रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान है।