बच्चों को स्वेटर वितरण करंेगे
अजमेर| लायंसक्लब अजमेर उमंग की ओर से दूरदराज के ग्रामीण स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। क्लब पदाधिकारी राजेंद्र कुमार गांधी ने बताया कि स्व. भगवती लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर भगवती मशीन टूल्स के सहयोग से कल्याणी पुरा, मदार, आम का तालाब गुलाबबाड़ी के स्कूलों में स्वेटर वितरित किए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष लायन निरंजन बंसल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन मित्तल होंगे।