पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट्स की ओर से स्वच्छता अभियान

स्काउट्स की ओर से स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|इंडियन स्काउट्सएंड गाइड फैलोशिप उत्तर डिस्ट्रिक्ट उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर की मासिक बैठक डॉ. पीआर राठी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में वीके जोशी, ओपी वर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शंकर शर्मा, धर्मपाल टांक आदि पदाधिकारियों की उपस्थित में प्रत्येक माह की बैठक के साथ बारादरी सुभाष बाग की साफ सफाई के लिए समग्र कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे बारहदरी सुभाष बाग पर मासिक बैठक और स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।

कबबुल बुल शिविर संपन्न : राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ तोपदड़ा के तत्वावधान में कब बुलबुल का एक दिवसीय शिविर कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में ध्वजारोहण संघ के सचिव उम्मेद सिंह राठौड़ ने किया। शिविर प्रभारी अंशु भार्गव नवीन टांक ने बताया शिविर में स्वर्ण पंख तृतीय चरण की परीक्षाओं के अलावा कंपास, प्रश्नोत्तरी, फर्स्ट एड, प्रार्थना, झंडागीत, भलाई के कार्य सहित अन्य परीक्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शिविर में नंदराम पुखराज का सहयोग रहा।