वयस्क विकलांगों को मिला रोजगार
अजमेर| राजस्थानमहिला कल्याण मंडल संस्था चाचियावास की ओर से गुरुवार को दक्ष प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में रेडक्रास सोसायटी भवन में आयोजित रोजगार परामर्श कार्यशाला में 14 वयस्क विकलांगों को रोजगार से जोड़ा गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य शीला मिठास ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा गुप्ता, सदस्य लायन क्लब अजमेर, डॉ. रामलाल चौधरी, कर्नल केडी उपाध्याय उपस्थित थे।