निर्माण कार्य का शुभारंभ
अजमेर|अजमेर विकासप्राधिकरण की 25 वर्ष पुरानी अर्जुनलाल सेठी नगर परबतपुरा स्थित पार्क और सामुदायिक भवन की चार दीवारी लगभग जीर्ण शीर्ण हो गई थी। जिसके निर्माण के लिए राज्यमंत्री अनिता भदेल की अनुशंसा पर गुरुवार को एडीए की अोर से लगभग 30 लाख रुपए स्वीकृत कर भवन और चार दीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद उर्मिल गढ़वाल ने बताया कि मंत्री बनने के बाद पहली बार कॉलोनी में पहुंचने पर कॉलोनीवासियों ने गुड़ से तोलकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता कॉलोनीवासी उपस्थित थे।