पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 14 15 को बाधित रहेगी जलापूर्ति

जिले में 14 15 को बाधित रहेगी जलापूर्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शहरसमेत पूरे जिले में 14 15 फरवरी को पानी की सप्लाई नहीं होगी। जलदाय महकमे की ओर से गर्मी और उर्स मेले की तैयारियों को लेकर 12 से 15 फरवरी तक शट डाउन लिया जाएगा। 12 13 फरवरी को स्टोरेज किए गए पानी की आपूर्ति होगी। शट डाउन के बाद पहली सप्लाई 16 फरवरी को होगी। जलदाय विभाग की ओर से बीसलपुर से आने वाली अजमेर की लाइफ लाइन 1500 और 1200 एमएम की पाइप लाइन के लीकेज, वॉल्व आदि की मरम्मत होगी। शेष| पेज 6

सरवाड़के गोयला गांव में गोयल पंप हाउस पर दोनों लाइनों के बीच डमी प्लेट लगाई जाएगी। वहीं सरवाड़ में 200 एमएम की पाइप लाइन को 1500 एमएम की स्टील लाइन से इंटर कनेक्ट किया जाएगा। एसआर 7 टैंक पर 75 एमएम क्षमता वाले स्टोरेज टैंक पर बटर फ्लाई वॉल्व एवं फ्लो मीटर लगाने, अलवर गेट नाले में जीर्ण-शीर्ण 600 एमएम की 15 मीटर पाइप लाइन बदलने, केसरगंज पंप हाउस पर वॉल्व चैंबर बनाने तथा वैशाली नगर पंप हाउस के जलाशय की सफाई समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

यहां रहेगी जलापूर्ति प्रभावित



शट डाउन से अजमेर शहर समेत केकड़ी, नसीराबाद, एमएईएस, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद से सरवाड़ तथा ब्यावर रोड के गांवों में 14 एवं 15 फरवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन स्थानों पर 12 एवं 13 फरवरी को स्टोरेज किए गए पानी की सप्लाई की जाएगी।

तीन दिन की चर्चा के बाद हुआ तय

सूत्राें के मुताबिक एसई सुनील सिंहल चाहते थे कि बार-बार शट डाउन लेने के बजाए सभी नगर खंडों से बात कर सामंजस्य बनाया जाए और एक ही शट डाउन में पूरे कार्य किए जाएं। इसके लिए लगातार तीन दिन तक विभिन्न खंडों के एक्सईएन की बैठकें हुई। सभी के कार्यों की जानकारी लेकर शट डाउन तय किया गया।

इनका कहना है

गर्मी और उर्स मेले की तैयारियों को लेकर 12 से 15 फरवरी तक शट डाउन लिया जा रहा है। इस दौरान कई कार्य किए जाएंगे। पानी की सप्लाई 16 फरवरी से ही सुचारू रहेगी।



- सुनील सिंहल, एसई, पीएचईडी, अजमेर