- Hindi News
- राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान
राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान
अजमेर|राष्ट्र निर्माणमें वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। वैश्य समाज राष्ट्र के हर क्षेत्र में अग्रणी है। समाज को उनके योगदान के अनुरूप पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ये बात अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने अजमेर में वैश्य समाज के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिये हॉस्टल शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, इससे दूसरे जिलों से यहां पर पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता का अजमेर इकाई अध्यक्ष सुभाष काबरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा इकाई के अध्यक्ष उमेश गर्ग, भंवरलाल मूंदड़ा, महेश हेडा, गोविंद गोपाल मंत्री, महामंत्री सतीश बंसल, साकेत काबरा, अमित गुप्ता, यश डाणी, अक्षय बिंदल सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित थे।