- Hindi News
- 45 नायब तहसीलदार सहित 54 पदोन्नत हो बने तहसीलदार
45 नायब तहसीलदार सहित 54 पदोन्नत हो बने तहसीलदार
अजमेर| राजस्वमंडल ने बुधवार को 45 नायब तहसीलदारों सहित 54 कार्मिकों को तदर्थ आधार पर तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की सूची जारी की है। मंडल के रजिस्ट्रार मिरजूराम शर्मा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार की स्वीकृति के तहत 30 जनवरी को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर 45 नायब तहसीलदार, 8 कार्यालय अधीक्षक और एक सदर मुंसरिम को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इसमें राजस्व मंडल के तीन कार्यालय अधीक्षक भी शामिल हैं। विस्तृत सूची मय पदस्थापन के राजस्व मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इनके पदस्थापन की सूचना अलग से जारी होगी। इन नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति : भावना सिंह, उगमा सिंह, मोहम्मद युनूस, मोहम्मद इकबाल, रामखिलाड़ी जाटव, नरेंद्र सिंह सोलंकी, वीरभद्र सिंह चौहान, मजूर अहमद, घसींदया राम, चिरंजी लाल व्यास, धन्ना राम गोदारा, अमरा राम चौधरी, रामकल्याण यादवेंद्र, गुमान सिंह राजपुरोहित, जोध सिंह, किशन मुरारी मीणा, प्रदीप कुमार जैन, अमर सिंह, फूला राम, चंदनमल सैन, संपतलाल मीणा, तुलसा राम, घनश्याम माहेश्वरी, कुंज बिहारी, करण सिंह चौहान, वेना राम, पुरुषोत्तम लाल, गंगापाल जीनगर, सत्यनारायण व्यास, बनवारी लाल जाखड़, रेवता राम, सांवरलाल जाट, पेमा राम, सुरेंद्र कुमार पारीक को पदोन्नत किया गया है। यह कार्यालय अधीक्षक बने तहसीलदार : अमिताभ विजय, श्योनारायण बैरवा, योगेंद्र चतुर्वेदी, मोहन परिहार, प्रेम सिंह, मीना मोटवानी, मदन मोहन शर्मा सुरेश कुमार। सदर मुंसरिम गोकुल चंद बैरवा को भी पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है।