पं. दीनदयाल एकात्म मानववाद के प्रणेता
अजमेर| भाजपाशहर की बैठक बुधवार शाम हुई। इस दौरान जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने पं. दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से शिक्षा लेने का सुझाव दिया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पं. दीनदयाल को एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया। शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान के संयोजक सुरेंद्र सिंह शेखावत को मंडल अध्यक्षों ने 10 दिन में लक्ष्य प्राप्ति का आश्वासन दिया। आदर्श मंडल में शिवशंकर हेड़ा, पृथ्वीराज मंडल में धर्मेश जैन, बजरंग मंडल में सोमर| आर्य, दाहरसेन मंडल में रमेश सोनी, आर्य मंडल में धर्मेंद्र गहलोत झलकारी बाई मंडल में घीसूलाल गढ़वाल को प्रवासी कार्यकर्ता लगाया गया।