यूरोलॉजी विभाग को आज सौंपे जाएंगे उपकरण
अजमेर| जेएलएनअस्पताल के यूरोलॉजी विभाग को गुरुवार को पांच लाख के उपकरण भेंट किए जाएंगे। जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छानी ने बताया कि अमेरिका के यूरोलॉजिस्ट डॉ. बदलानी ने ऑपरेशन के उपयोग में आने वाले उपकरण भेजे हैं। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ये उपकरण विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अजमेरा को सौंपेंगी।