- Hindi News
- ओवरलोड समेत अन्य वाहनों से 1 करोड़ से ज्यादा की वसूली
ओवरलोड समेत अन्य वाहनों से 1 करोड़ से ज्यादा की वसूली
अजमेर| अजमेरजोन के परिवहन क्षेत्र में 3 से 8 दिसंबर तक चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान में 1 करोड़ 9 लाख 29 हजार रुपए की वसूली की गई है। इसमें 1631 ओवरलोड एवं अन्य कमियों वाले वाहनों के चालान बनाए गए हैं। अपर परिवहन आयुक्त सत्येंद्र कुमार नामा ने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान में ब्यावर में 220, किशनगढ़ में 727, केकड़ी में 212, टोंक में 215, डीडवाना में 257 चालान बनाए गए। जोन में कुल 109.29 लाख रुपए के चालान बनाए गए। ब्यावर में 15.32 लाख, किशनगढ़ में 50.14 लाख, केकड़ी में 11.70 लाख, टोंक में 12.88 लाख, डीडवाना में 19.25 लाख रुपए के चालान बनाए गए। ब्यावर में 19, किशनगढ़ में 256, केकड़ी में 27, टोंक में 68 तथा डीडवाना में 34 वाहनों के चालान बनाए गए।
कुल 404 वाहनों के चालान बनाए गए।