- Hindi News
- लंबित प्रकरणों में जांच कार्रवाई के निर्देश
लंबित प्रकरणों में जांच कार्रवाई के निर्देश
अजमेरडिस्कॉम के विजिलेंस विंग के एएसपी राममूर्ति जोशी ने डिस्कॉम क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे बिजली चोरी एवं राजस्व वसूली से संबंधित सभी प्रकरणों में तत्काल जांच एवं कार्रवाई करें। एएसपी जोशी ने निर्देश में कहा है कि बिजली चोरी रोकने एवं पकड़ने के लिए इंजीनियर यदि बिजली थाना पुलिस से इमदाद मांगे तो वे उनके साथ जाएं और कार्रवाई करें। बिजली अधिनियम के तहत बिजली चोरी एवं बिजली के दुरुपयोग के मामले में जुर्माना जमा नहीं होने के बाद दर्ज मुकदमों में तत्काल चालान पेश करें।
बिजलीथानों का होगा निरीक्षण
डिस्कॉमके बिजली थानों के निरीक्षण भी अब शुरू हो गए हैं। थानों का निरीक्षण एएसपी राममूर्ति जोशी एवं डिप्टी सुरेंद्र सिंह भाटी करेंगे। निरीक्षण में थानों में दर्ज मामलों की प्रगति रिपोर्ट, कार्यवाही और कार्यप्रणाली को देखा जाएगा। बुधवार को जोशी नागौर जिले के बिजली थाने का निरीक्षण करेंगे। अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में 17 बिजली पुलिस थाने हैं।