पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीबी के पूर्व एमडी ने जमा करवाए दो मोबाइल

सीसीबी के पूर्व एमडी ने जमा करवाए दो मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहीं हो पाया अभी प्रस्ताव अपखंडित

संचालकमंडल द्वारा अध्यक्ष समेत संचालक मंडल के सभी सदस्यों को महंगे मोबाइल गिफ्ट में देने का प्रस्ताव अभी तक ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने अपखंडित नहीं किया है। गिफ्ट में लिए गए मोबाइल का प्रस्ताव अपखंडित किया जाता है तो बैंक के संचालक मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष सदस्यों को भी मोबाइल बैंक में जमा करवाने होंगे। ऐसे में बैंक में 11 मोबाइल और जमा हो सकते हैं। तत्कालीन अध्यक्ष जयराम चौधरी के पास भी दो माेबाइल थे, इसमें से एक वह जमा करवा चुके हैं, जबकि प्रस्ताव पारित करने के बाद लिया गया मोबाइल अभी तक उनके पास ही है।

भास्कर

भास्कर न्यूज| अजमेर

अजमेरसेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक बिजेंद्र कुमार शर्मा ने भी बैंक से गिफ्ट में लिए 13-13 हजार के दो मोबाइल मंगलवार को बैंक प्रशासन को लौटा दिए हैं। इससे पहले बैंक के पूर्व अध्यक्ष जयराम चौधरी समेत दो मोबाइल जमा हो चुके हैं। इन सभी को मिलाकर अब तक चार मोबाइल बैंक में जमा करवाए जा चुके हैं। अधिकारियों में तत्कालीन ज्वाइंट रजिस्ट्रार राजीव लोचन शर्मा, तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार उत्तम चंद तोषावड़ा तत्कालीन प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार राजपुरोहित के मोबाइल जमा होने बाकी रह गए हैं।

मालूम हो कि दैनिक भास्कर ने 14 नवंबर के अंक में \\\"जिसने टांग अड़ाई, उसी को मिल गया मोबाइल का तोहफा\\\' शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारियों को भले 13वें वेतनमान का लाभ नहीं देने वाले बैंक ने अध्यक्ष समेत संचालकों अफसरों को महंगे मोबाइल गिफ्ट करने में रईसी दिखाने में इसने कोई कसर नहीं छोड़ी। बैंक के अध्यक्ष समेत संचालक मंडल के सभी डायरेक्टरों ने खटके से महंगे मोबाइल लिए तो प्रबंध संचालक, डिप्टी डायरेक्टर संयुक्त रजिस्ट्रार ने भी डिसेंट नोट प्रस्ताव अपखंडित नहीं करने की आड़ में मोबाइल ले लिए। जिला कलेक्टर एवं बैंक की प्रशासक आरुषि ए. मलिक के निर्देश के बाद बैंक के वर्तमान प्रबंध निदेशक ने तत्कालीन प्रबंध संचालकों को नोटिस दिए, तब कहीं जाकर मोबाइल वापस बैंक में जमा हो पाए।

इनकाकहना है

^सीसीबीप्रशासन ने मोबाइल गिफ्ट वाला प्रस्ताव अभी तक अपखंडन के लिए नहीं भिजवाया है। प्रस्ताव मिलने पर इसे अपखंडित करने की अभिशंसा के साथ ट्रिब्यूनल को भिजवा दिया जा