ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी
सीएम कर सकती हैं स्कूल का लोकार्पण
\\\"भक्त नहीं होते भयभीत\\\'
कॉपीराइट एक्ट में दुकानदार धरा
अजमेर| क्लाॅकटावर थाना पुलिस ने अवैध रूप से फिल्म और गाने मोबाइल पर डाउनलोड कर बेचने के मामले में आशागंज हासीबाई धर्मशाला के निकट रिद्धि-सिद्धि मोबाइल शॉप के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। दुकान की तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से कंप्यूटर, तीन मेमोरी कार्ड और कार्ड रीडर जब्त किए हैं। थाना प्रभारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
हादसेमें घायल युवक की मौत
अजमेर| नागौरजिले के ईडवा गांव में गत 23 नवंबर को सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल ईडवा निवासी नाथूराम पुत्र मोतीराम की जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डेगाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
थानेमें झगड़ते चार गिरफ्तार
अजमेर|लेन-देन केविवाद में कोतवाली थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दोनों पक्ष के युवक वहां भी हाथापाई करने लगे। चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उतार घसेटी निवासी नीरज पुत्र विनोद गर्ग उमेश पुत्र मन्ना लाल गर्ग तथा लोंगिया मोहल्ला निवासी फखरूद्दीन पुत्र शमशुद्दीन, अन्नू मद्रासी पुत्र रमेश के खिलाफ कार्रवाई की गई।
झगड़ेमें युवक घायल
अजमेर|सिविल लाइंसपुलिस थाना क्षेत्र के भूणाबाय इलाके में सोमवार रात एक युवक पर तीन युवकों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस के अनुसार नागौर के गांव खराड़िया निवासी लक्ष्मण पुत्र मंगल ढोली ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार रात उसे राजू, काना उनके एक अन्य साथी ने रोक लिया और मारपीट की।