- Hindi News
- निजी हाथों में बिजली व्यवस्था देने पर बैठक आज
निजी हाथों में बिजली व्यवस्था देने पर बैठक आज
पीपीपीमोड के तहत अजमेर डिस्कॉम के अजमेर तथा उदयपुर शहर की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने के लिए अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों एवं सर्वे करने वाली कंपनी वाप्कोस के बीच बुधवार को दोपहर 12 बजे पंचशील स्थित मुख्यालय में बैठक होगी।
अजमेर तथा उदयपुर की बिजली व्यवस्था पीपीपी यानी निजी हाथों में देने के लिए सर्वे एजेंसी वाप्कोस ने गत महीने से सर्वे की शुरुआत कर दी थी। सर्वे के दौरान एकत्रित कि गई जानकारी और परेशानियों के बारे में बुधवार को एमडी बी. राणावत के समक्ष चर्चा होगी। चर्चा में कंपनी के प्रतिनिधि एवं इस कार्य से जुड़े अजमेर तथा उदयपुर के इंजीनियर शामिल होंगे। कंपनी को सर्वे शुरू करने के बाद 120 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी है। इंजीनियरों से सर्वे एजेंसी इंजीनियरों से उपभोक्ताओं की संख्या, राजस्व, जीएसएस, लाइन समेत अन्य कई विषयों की जानकारी ले रहे हैं।
88लाख में होगा सर्वे : अजमेरडिस्कॉम ने वाप्कोस कंपनी से गत 4 अक्टूबर को अजमेर के लिए 45 तथा उदयपुर में 43 लाख का एग्रीमेंट कर चुका है। कुल 88 लाख रुपए में दोनों शहरों में बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने की संभावना कंपनी तलाशेगी। 4 महीने में रिपोर्ट पेश करेंगी।
कमजोरहुआ आंदोलन : पीपीपीमोड के विरोध हो रहा आंदोलन गुटबाजी से कमजोर हो गया है। तीन प्रमुख कर्मचारी संगठनों इस मुद्दे पर सामंजस्य नहीं हैं। अजमेर विद्युत मजदूर कांग्रेस कागजी विरोध दर्ज करवा रहा है। तकनीकी कर्मचारी संघ कुछ कर्मचारियों के तबादले होने के बाद से मौन है। वहीं अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का आंदोलन भागों में बंटा हुआ है। श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन ने दावा किया है कि 15 दिसंबर को पंचशील स्थित मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में करीब 5 हजार कर्मचारी भाग लेंगे।